रॉयल एनफील्ड कंपनी ने शुरू की कॉन्टैक्टलेस सर्विस: घर बैठे सर्विस, ऑनलाइन खरीद और घर पर ही बाइक की टेस्ट राइड
कोरोना महामारी के चलते हुए रॉयल एनफील्ड ने नई पहल शुरू की है, जिससे लॉकडाउन जैसी परिस्थिति के दौरान भी ग्राहक अपने पसंद की बुलेट खरीद सकते हैं.
रॉयल एनफील्ड ने कॉन्टैक्टलेस सर्विस शुरू की है, कंपनी ने कई डिजिटल, ऑनलाइन सुविधाओं और ‘एट-योर-डोरस्टेप’ सेवाओं की भी शुरुआत की है. इसके माध्यम से जिससे लोग घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी पसंदीदा बाइक खरीद ही नहीं पर उसकी सर्विस और टेस्ट राइड की सुविधा का लुफ्त उठा सकते है.
इसके लिए रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर अपनी पसंदीदा मोटरसाइकल को ऑनलाइन सर्च करें, फिर होम टेस्ट राइड की सुविधा लें, मोटरसाइकल वैरिएन्ट्स और कलर ऑप्शंस की गैलरी देख सकते हैं, मोटरसाइकल की अपील और फंक्शोनैलिटी बढ़ाने के लिए असली एसेसरीज चुन सकते हैं और ऑनलाइन बुक करने से पहले किटेड-अप मोटरसाइकल को देख सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
पेमेन्ट के लिए ग्राहक सबसे नजदीकी स्थानीय डीलर से संपर्क साध सकते हैं और रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ई-पेमेन्ट ऑप्शंस के माध्यम से कीमत चुका सकते हैं, इसके बाद मोटरसाइकल ग्राहक के घर पहुंच जाएगी.
रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपने 90 प्रतिशत से अधिक रिटेल नेटवर्क को दोबारा खोलकर फिर से काम शुरू कर दिया है.
