कोरोना वायरस के केस में बढ़त के चलते लॉकडाउन की अफवाह: महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु की सरकारों ने इसे बताया गलत

दिल्ली-महाराष्ट्र और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां रोज कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ बढ़ते जा रहे है, जिसके चलते 15 जून से लॉकडाउन और सख्ती की अफवाहें फैल रही है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इन्हें गलत करार दिया, तबकि तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन की बातों को सिर्फ अफवाह बताया है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा आदित्य ठाकरे ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा.
उद्धव ठाकरे की ओर से ट्वीट कर अपील की गई है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें, लॉकडाउन को नहीं बढ़ाया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने लोगों से अपील की कि भीड़ में ना जाएं और सरकार के नियमों का पालन करें. आदित्य ने लिखा कि लॉकडाउन की गलत खबरों पर ध्यान ना दें, अभी महाराष्ट्र में बिगेन अगेन चल रहा है. उद्धव ठाकरे जी ने सभी से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, ताकि लॉकडाउन जैसी स्थिति ना बन पाए.

corona fake news
corona fake news
दिल्ली-महाराष्ट्र और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां रोज कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ बढ़ते जा रहे है, ऐसे में लोगों को डर है कि सख्ती बढ़ सकती है और लॉकडाउन की अफवाहें फैल रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *