सुरेंद्र शौरी के विधायक बनने से अब बंजार विस के विकास को मिलेगी गति… चुनी लाल
भाजपा बंजार मंडल ने सुरेंद शौरी की जीत पर बंजार विस की जनता का जताया आभार
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,20 दिसंबर। बुधवार को बंजार भाजपा मंडल द्वारा भाजपा मंडलाध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर की अगुवाई में बंजार विस के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी को भारी मतो जीत हासिल करने पर बधाई दी गई। पत्रकारों से रूबरू होते हुए चुनी लाल ठाकुर ने बंजार विस क्षेत्र के मतदाताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंजार विस की जनता को अपना व स्थानीय विधायक मिला है इससे बढ़कर खुशी की बात बंजार के लोगों के लिए क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि बंजार के विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और सुरेंद्र शौरी के विधायक बनने से आगे आने वाले समय में बंजार के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर इस मौके पर बंजार विस के भाजपा कार्यकर्ता श्रवण कुमार,मोती राम, जय सिंह, जगदीश, भूपेंद्र महंत, कांता राणा, लीना ठाकुर, शेर सिंह , बालक राम, पदम देव, संगत राम, कुलदीप सोनी, हेत राम ठाकुर, वनवारी लाल ,विजय ठाकुर , गोपी चैहान , तेजा सिंह ,भादर सिंह , कुलदीप सोनी ,देवकी नंदन, बद्री प्रसाद , जसवंत सिंह ,संजय ठाकुर आदि सैंकडों भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र शौरी को बंजार विस से विधायक वनने पर वधाई दी हैं। और इसी के साथ बंजार के हजारों मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया। उक्त सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंजार की जनता ने इस बार सही फैसला लिया और सीट को जीत कर बंजार विस में कमल को खिला दिया जिसके लिए सभी हजारों मतदाताओं का मंडल के सभी पदाधिकारियों ने आभार प्रकट किया।