जयराम के सीएम बनने और बाजपेयी के जन्मदिन की खुशी में आनी में बंटा हलवा, मरीजों में बांटे फल

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 25 दिसंबर। सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर के सीएम बनने की खुशी में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता तथा व्यापार मंडल ने बाजार में पटाखे फोडकर और सर्वसाधारण में हलवा बांटकर खुशी मनाई और लोगों को बधाई दी। आनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद चंदेल सहित गुलाब ठाकुर, युवराज हैप्पी, लीला चंद भारद्धाज, चेतराम शर्मा,छविन्द्र शर्मा, धमेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा,दीवान ठाकुर,रिंकू सूद,सचिन मल्होत्रा, तेज राम शर्मा,के अलावा भाजपा कार्यकर्ता नूर दास ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष टीडी शाह,तथा यशवर्धन शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर को प्रदेश का नया सीएम बनने और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कामना की।