गोविंद के वन मंत्री बनने पर जताई खुशी, महासंघ को आस: शिव नाथ

कमलेश वर्मा(परी)कुल्लू,03 जनवरी। प्रदेश में चुनाव सम्पन हो गए और सरकार के सभी विभागों को अपने अपने मंत्री भी मिल गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को उनके चाहने वालों का बधाई का तांता लगातार जारी है। इसी कड़ी में जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी गोविन्द ठाकुर को प्रदेश सरकार में वन मंत्री बनाये जाने पर खुशी का माहौल है। बताते चलें कि गोविंद ठाकुर का आम जनता के साथ साथ कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ हमेशा मधुर सम्बन्ध रहा है और लगातार तीसरे बार जीते इस नेता की छवि एकदम साफ है।इन्हें वन,परिवहन के इलावा खेल सेवाओं का जिम्मा है।पूरे प्रदेश के साथ साथ जनजातीय इलाकों में गोंविद ठाकुर के सादगी के चर्चे है। पांगी किलाड़ से प्रदेश जनजातीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवम पांगी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शिव नाथ शर्मा ने गोविंद ठाकुर के ताजपोशी की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वन विभाग के समस्त कर्मचारियों के समस्याओं का हल करने में मदद मिलेगी। शर्मा ने कहा कि जल्द ही एक शिष्ट मण्डल प्रदेश के वन मंत्री से शिष्टाचार भेंट करेगा और वन विभाग के कर्मचारियों के समस्याओं को उनके सम्मुख रखेंगे।शिव नाथ शर्मा ने पांगी भरमौर से जीत कर आये नव नियुक्त विधायक को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य में एक ही सरकार है अब जनजातीय क्षेत्रों का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *