पहाड़ में जारी है मौत का सफर

मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
रुद्रप्रयाग। पहाड़ में मौत का सफर लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीती देर रात कांडई-मोलखाखाल मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह लोगों को मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बीती देर रात की है। बताया जा रहा है कि कांडई-मोलखाखाल मोटरमार्ग पर मोलखाखाल से एक मैक्स वाहन देर रात वापस आ रहा था इसी बीच जब वह झुन्डोली के समीप गदेरे (बरसाती नाला) के पास पहुंचा तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह गदेरे में जा गिरी। इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को उस वक्त मिली जब वे रोजमर्रा के कामों के लिए गदेरे के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने सुबह जब खाई में वाहन गिरा देखा तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से वाहन से दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक संकरोड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। दुर्घटना के कारणो की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *