मनाली गांव महिला मंडल ने जीती रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता

-फाइनल मुकाबले में भनारा को हराया, रोचक रहे सभी मुकाबले
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 06 जनवरी। विंटर कार्निवाल की सबसे रोचक व आकर्षक रहने वाली रस्सा कस्सी प्रतियोगिता मां दुर्गा महिला मंडल मनाली ने अपने नाम कर ली है। उन्होंने रोचक मुकाबले में महिला मंडल भनारा को हराया। भनारा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। महिला मंडल मनाली गांव को 15 हजार जबकि भनारा को 10 हजार नगद इनाम से सम्मानित किया गया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच भारती महिला मंडल छाकी और शक्ति महिला मंडल भनारा के बीच हुआ जिसमें भनारा ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मां दुर्गा महिला मंडल मनाली गांव और महिला मंडल बड़ाग्रां के बीच हुआ। मनाली गांव ने बड़ाग्रां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्निवल कमेटी ने इस प्रतियोगिता को कार्निवाल का हिस्सा बनाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के प्रांगण में आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता देखने भारी भीड़ उमड़ी। इस प्रतियोगिता में कपिल महिला मंडल क्लाथ, शांति महिला मंडल भनारा, जमदग्रि महिला मंडल प्रीणी, मां दुर्गा महिला मंडल मनाली गांव, अगनी पताल महिला मंडल गुमीधार, नीलकंठ महिला मंडल 17 मील, महिला मंडल बठेहटा मनाली गांव, महिला मंडल बड़ाग्रां और भारती महिला मंडल छाकी ने भाग लिया। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के संयोजक प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में जेबीटी मीने राम भारद्वाज, जेबीटी विनोद कुमार, ओम प्रकाश गोयलू, जय राम और गुप्त राम ने अपना योगदान दिया। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि कार्निवाल को रंगीन व रोचक बनाने के हर संभव प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए ही रस्सा कस्सी जैसी रोचक खेल को कार्निवाल में शामिल किया गया। बैरवा ने बताया कि रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार नगद राशि से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *