प्रदेश में जन कल्याण के लिए हर जिला में बनाए जाएंगे परशुराम भवन…मनमोहन गौतम

कहा: हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा को हिमाचल की नई सरकार से नई उम्मीदें
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,02 जनवरी। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण जन कल्याण सभा को प्रदेश की नई सरकार से नई उम्मीदें हैं। ब्राह्मण सभा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मनमोहन गौतम ने नई सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि नई सरकार ने युवा युग का सूत्रपात हुआ है और मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री ऊर्जावान युवा हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नई सरकार के बनने से प्रदेश का जनकल्याण होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण सभा द्वारा हर जिले में परशुराम भवन बनाने का निर्णय लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के जिलों में परशुराम भवन बनेंगे। उन्होंने नई सरकार से उम्मीद जताई है कि जनकल्याण को ध्यानार्थ रखते हुए सरकार परशुराम भवन को भूमि एवं आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जो भी समीक्षाएं हुई उसमें प्रदेश को एक विशेष समुदाय बहुल प्रदेश बताया गया लेकिन ब्राह्मण सभा इस बात से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश पहाड़ी संस्कृति से ओत.प्रोत है और यहां की देव संस्कृति की परंपरा सर्वोपरी है। देवता मंत्राधीन है और मंत्र ब्राह्मणाधीन है। इसलिए इस प्रदेश को जातीय, क्षेत्रिय व समुदाय बहुल कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा हर समुदायों के जीव जंतुओं, प्राणियों व वनस्पति का शास्त्रानुसार कल्याण का काम करता आ रहा है और उम्मीद है कि भविष्य में भी ब्राह्मण सभा शास्त्रों की वैज्ञानिकता को दर्शाने का प्रयास करेंगे। जिसके लिए विभिन्न योजनाएं ब्राह्मण सभा के पास विचाराधीन है और सभा सरकार का इसमें पूर्ण सहयोग चाहती है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा पूरे प्रदेश में शीघ्र सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है तथा विकास में आम जनता की सहभागिता के लिए वातावरण बनाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा ने उन मंत्रियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है जिन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ली है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा जातीवादए समुदायवाद व क्षेत्रवाद पर विश्वास नहीं रखती है और पूरा प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और यहां के लोग देव आस्था पर विश्वास करते हैं। उन्होंने नव निर्वाचित प्रदेश सरकार के स्वर्णिम शासनकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *