शरद सुंदरी के ताज के लिए हुस्न की परियों में हो रही खूब जंग

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,04 जनवरी। सातवें राष्ट्र स्तरीय शरद सुंदरी के ताज को जंग शुरु हो गई है। कार्निवाल कमेटी ने देश भर से आई सुंदरियों के ऑडिशन करने के बाद तीसरे दिन 30 सुंदरियों को मनु रंगशाला के लिए चयनित किया । सभी शरद सुंदरियों ने वीरवार को प्रतिस्पर्धा में अपने हुनर का जादू चलाया और टाप 20 में स्थान पाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार को मनु रंगशाला में शरद सुंदरियों का पहला राउंड हुआ। पहले राउंड में शरद सुंदरियों ने भारतीय पारंपरिक वेशभूषा पहनकर अपना परिचय दिया। जजों ने हर शरद सुंदरी से उनकी होवी के बारे पूछा। मनु रंगशाला में शरद सुंदरी प्रतियोगिता लगभग दो घंटे तक चलती रही।
शरद सुंदरी प्रतियोगिता के दौरान मनु रंगशाला दर्शक दीर्घा से भरी रही। 30 सुंदरियों में मुस्कान बिष्ट, युवती पांडे, गिरीशा सूद, शिवानी राठौर, दिव्या नेगी, रवीना राणा, शरोन मलाही, अंशु राज दिल्ली, तेजिंन देचन लददाख, अंजना राणा, राधिका, एलिकश चौधरी, नौनी ठाकुर, मुस्कान तनवर, प्रहाल शर्मा, विरगना दत्ता, रोजालिका, तिशिता, अलिशा जैन, कविता रांटा, मनिषा भंडारी, तरूषी ठाकुर, अंवंतिका, प्रियंका भारद्वाज, पल्लवी शर्मा, नितिशा शर्मा, प्रियंका, पूनम शर्मा, रितु, पूनम ठाकुर ने पहले राउंड में भाग लिया। कार्निवाल कमेटी ने शरद सुंदरी को एक लाख नगद इनाम देने की घोषणा की है साथ में ताज से भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 6 जनवरी देर रात शरद सुंदरी का चयन किया जाएगा। शुक्रवार को भी यह प्रतियोगिता रोचक दौर से गुजरेगी। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि शरद सुंदरी प्रतियोगिता का पहला राउंड मनु रंगशाला में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे राउंड में 20 शरद सुंदरियों का चयन किया जाएगा और अंतिम दिन 10 शरद सुंदरियों के बीच ताज को लेकर फाइनल मुकाबला होगा
——————————————————————————————————
शुरू हुई विंटर कार्निवाल की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता
भानारा, मनाली गांव व गुमीधार, बड़ाग्रा ने अगले राउंड में किया प्रवेश
विंटर कार्निवाल की सबसे रोचक व आकर्षक रहने वाली रस्सा कस्सी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। महिलाओं की सहभागिता बढाने के लिए कार्निवल कमेटी ने इस प्रतियोगिता को कार्निवाल का हिस्सा बनाया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के प्रांगण में आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता देखने भारी भीड उमडी। भनारा, मनाली गांव, गुमीधार, बडाग्रां और छाकी ने पहले राउड को पार कर दूसरे राउड में प्रवेश किया है। कार्निवाल के तीसरे दिन कपिल महिला मंडल क्लाथ, शांति महिला मंडल भनारा, जमदग्नि महिला मंडल प्रीणी, मां दुर्गा महिला मंडल मनाली गांव, अगनी पताल महिला मंडल गुमीधार, नीलकंठ महिला मंडल 17 मील, महिला मंडल बठेहटा मनाली गांव, महिला मंडल बडाग्रां और भारती महिला मंडल छाकी ने भाग लिया। भनारा ने क्लाथ को, मनाली गांव ने प्रीणी को, गुमी धार ने 17 मील को जबकि बडाग्रां ने बटेहडा को हराया। छाकी महिला मंडल को कोई प्रतिद्ववंदी न मिलने से बिना मुकाबले के ही अगले राउड में प्रवेश मिल गया। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के संयोजक प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का दूसरा राउंड शुक्रवार को जबकि फाइनल मुकाबला कार्निवाल के अंतिम दिन आयोजित किया जाएगा।कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि कार्निवाल को रंगीन व रोचक बनाने के हर संभव प्रयास किए गए है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहभागिता बढाने के लिए ही रस्सा कस्सी जैसी रोचक खेल को कार्निवाल में शामिल किया गया है। बैरवा ने बताया कि रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता शुरू हो गई है और प्रतियोगिता में महिला मंडल बढ चढकर भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की कुल्लवी नाटी भी खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार को भी माल रोड मनाली में लैफट बैंक के लगभग 35 महिला मंडल कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति देंगे।