मनु रंगशाला में बिखरे फैशन के जलबे,फिल्मी डांस प्रतियोगिता भी रही आकर्षण का केंद्र

-माल रोड में रही वायस आफ विंटर कार्निवाल के आडिशन की धूम
कमलेश वर्मा(परी), 03 जनवरी। 7वें राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनु रंगशाला में फैशन के खूब जलबे बिखरे। दोपहर 12 बजे मनु रंगशाला सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महक उठी। दूसरे दिन आयोजित फैशन शौ प्रतियोगिता में सरहदे पंजाब, हरिहरा नंद, दनिश ग्रुप जलंधर, फयूजन ग्रुप, कांगडा लोक कला मंच, सत्य ग्रुप व फ्रेडस जम्मू के कलाकारों ने भाग लिया और फैशन के जलबे बिखेरे। दिन भी चली प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोहा। इस दौरान देश भर की संस्कृति देखने को मिली। हरीहर ग्रुप, प्योर पंजाबी, सत्य ग्रुप, वीजे डांसर ग्रुप, स्टार डांसर, डी वारयर, सरगम बैड लाहौल-स्पीति के कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलक लोक नृत्य प्रस्तुत कर दी। फिल्मी डांस न्यू प्रतियोगिता ने भी मनु रंगशाला में खूब समा बांधा। कांगडा लोक कला मंच, शिवा संस्कृति भूमतीर, सूर्य संस्कृति, फ्रेडस डांसिग जम्मू, एसकेएसएस ग्रुप नगर के कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मनु रंगशाला के दर्शकों का मन मोहा। फिल्मी डांस ओल्ड प्रतियोगिता में एसकेएसएम नगर, वोलकानो ग्रुप, सत्य ग्रुप, दनीश ग्रुप जलंधर, हरीहर नंद, सूर्य संस्कृति, शांगला म्यूजिकल ग्रुप, प्योर पंजाबी ग्रुप ने भाग लिया। इसके अलावा दिन भर आयोजित कार्यक्रमों में मनु रंगशाला में निफट हमीरपुर ने बेटी बचाओ थिम पर फैशन शो की बेहतरीन प्रस्तुती दी और दर्शकों का मन मोहा। अखिल मूल प्रवाह भारत नेपाली एकता समाज के कलाकारों ने भी गेस्ट हाइटम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। छूसरी ओर माल रोड मनाली में होरन नृत्य व कुल्लवी नाटी के अलावा वायस आफ विंटर कार्निवाल के भी आडिशन आयाजित किए गए। वायस आफ विंटर कार्निवाल के कलाकारों ने दिन भर माल रोड में रौनक लगाए रखी। कार्निवाल कमेटी के अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू यूनस ने बताया कि मनु रंगशाला सहित माल रोड मनाली में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हर संभव प्रयास किए गए है।
————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
शरद सुंदरियां मनु रंगशाला के लिए चयनित
सातवें राष्ट्र स्तरीय शरद सुंदरी के ताज को जंग शुरु हो गई है। कार्निवाल कमेटी ने देश भर से आई सुंदरियों के ऑडिशन करने के बाद 30 सुंदरियों को मनु रंगशाला के लिए चयनित कर दिया है। ये शरद सुंदरियां आज वीरवार को प्रतिस्पर्धा में अपने हुनर का जादू चलाएगी। कार्निवाल कमेटी ने शरद सुंदरी को एक लाख नगद इनाम देने की घोषणा की है साथ में ताज से भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 30 सुंदरियों में मुस्कान बिष्ट, युवती पांडे, गिरीशा सूद, शिवानी राठौर, दिव्या नेगी, रवीना राणा, शरोन मलाही, अंशु राज दिल्ली, तेजिंन देचन लददाख, अंजना राणा, राधिका, एलिकश चैधरी, नौनी ठाकुर, मुस्कान तनवर, प्रहाल शर्मा, विरगना दत्ता, रोजालिका, तिशिता, अलिशा जैन, कविता रांटा, मनिषा भंडारी, तरूषी ठाकुर, अंवंतिका, प्रियंका भारद्वाज, पल्लवी शर्मा, नितिशा शर्मा, प्रियंका, पूनम शर्मा, रितु, पूनम ठाकुर शामिल है। ये शरद सुंदरियां वीरवार व शुक्रवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 10 में स्थान पाएगी। शनिवार को 10 सुंदरियों के बीच ताज को जंग होगी। इस बीच उन्हें जजों के सवालों सहित मनु रंगशाला के दर्शकों का भी सामना करना पड़ेगा। इससे पहले वन्य प्राणी विभाग के सभागार में हुए ऑडिशन में लगभग 40 सुंदरियों ने भाग लिया। कार्निवाल कमेटी ने तीन बार ऑडिशन करवाकर अधिक से अधिक युवतियों को प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका दिया। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि शरद सुंदरी ऑडिशन में मिसेज एशिया इंटरनेशनल कल्पना ठाकुर, मिस आसाम रही पूर्वी बोहरा, वालीबुड डांसर सांची बुद्धी राजा, ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शरद सुंदर प्रतियोगिता के लिए 30 सुंदरियों का चयन कर लिया गया है। बुधवार को उन्हें मनु रंगशाला में प्रदर्शन करने के लिए वन्य प्राणी विभाग में तैयार किया गया तथा उन्हें प्रतियोगिता के गुर सिखाए गए। उन्होंने बताया कि कार्निवाल के तीसरे दिन 30 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएगी।
————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *