कुल्लू जिला को कैबिनेट मंत्री मिलने से जिला का होगा चहुमुखी विकास…भारद्वाज

कुल्लू सिविल पैंशनर्ज संघ ने गोविंद सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई
-गोविंद सिंह ठाकुर के वन, परिवहन एवं युवा सेवा खेल विभाग मंत्री बनने पर संघ ने जताई खुशी
कमलेश वर्मा,(परी),कुल्लू,30 दिसंबर। कुल्लू जिला सिविल पैंशनर्ज संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गोविंद सिंह ठाकुर के वन,परिवहन एवं युवा सेवा खेल विभाग मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है। संघ के कुल्लू मंडल अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज, महासचिव केजी शर्मा, उप प्रधान टेढी सिंह ठाकुर, प्रताप चंद भानू, ठाकुर दास राज गौड, जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, हीरा लाल ठाकुर जिला महासचिव, आरपी शर्मा, मंगल चंद नेगी, राम कृष्ण शर्मा, लीला मणी शर्मा, कौशल्या शर्मा, मिसरू देवी, कला बौद्ध, चेतन आजाद, डुगले राम ठाकुर, राम लाल शर्मा, शिव राम शर्मा, केशव ठाकुर,चुनी लाल शर्मा आदि ने भी गोविंद सिंह ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी है। वहीं, संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा और प्रदेश के पैंशनरों की समस्याओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी व्यापक प्रयास किए जाएंगे। कुल्लू मंडल के अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज ने कहा है कि कुल्लू जिला को कैबिनेट मंत्री व मुख्य मंत्रालय मिलने से कुल्लू जिला का सीना गर्व से ऊंचा हुआ है और उम्मीद है कि प्रदेश के साथ जहां जिला का विकास होगा वहीं, कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं का भी समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *