लाहुल-स्पीति की जनता को आस अब होगा सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास…तनपा लोटे

केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आने से बढ़ी लोगों की उम्मीदें
-हिमालयन बुद्धिस्ट भोटी भाषा के अध्यक्ष ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों को दी बधाई
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 28 दिसंबर। हिमालयन बुद्धिस्ट भोटी भाषा के अध्यक्ष तनपा लोटे ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की जीत और नवनियुक्त मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और सभी मंत्रियों की ताजपोशी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तो पहले ही भाजपा की सरकार सत्ता में थी और अब हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार के आने से प्रदेश के साथ-साथ लाहुल स्पीति की जनता को आस है कि अब क्षेत्र का विकास होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि अब हमारे जनजातीय इलाकों का काया कल्प होना निश्चित है।क्योंकि अब राज्य और केंद्र में सरकारें भाजपा की हैं और हमारे जनजातीय क्षेत्र से भी डॉ राम लाल मार्कंडेय चुनाव जीत कर केबिनेट मंत्री बन गए हैं। लोटे ने बताया कि आजादी के बाद अभी भी ग्रामफू-काज़ा समदों सड़क का खस्ता हाल है। हालांकि यह सड़क सीमा सड़क संगठन के पास है मगर बजट के अभाव में सड़क नदी के खड्डों जैसे हालात में है। गर्मियों में हजारों पर्यटक स्पीति की दी दार के लिये आते हैं, मगर खराब सड़कों और उफनते नालों की बजह से अपने बेशकीमती गडिय़ों का नुकसान करा बैठते हैं जो किसी से भी छुपा नही है। हालांकि मंडी क्षेत्र के सांसद पंडित राम स्वरूप भी कई बार इस मामले को केंद्र सरकार के ध्यान में ला चुके हैं, मगर अभी धरातल पर काम होना बाकि है। खास कर ग्रामफू से लोसर के बीच बेरान इलाका और बद से बदतर सड़क हरेक यात्री को खासा ही परेशान करता है। ऐसे में अब स्पीति वासियों को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं। तनपा के अनुसार स्वयं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष चीन से सटे समदों बॉर्डर का दौरा किया था, जिसमे सेना के जवानों का हौसला अवजाही के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी सीमा से सटे लोगों का भरपूर मदद करने की बात कही थीजिससे स्थानीय लोगों को नए जोश का संचार हुआ था।इसके इलावा केन्द्रीय राज्य गृह मंत्री किरन रिजुजु ने दो बार स्पीति घाटी के खस्ता हालात का जायजा लिया था और सीमावर्ती इलाकों को हर सुविधा से लैस करने की बात कही थी। यही नही हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी गत वर्ष घाटी का दौरा किया था और अपने संबोधन में कहा था कि पुराने ट्रांसफार्मर को बदलो,नया लगाओ और खुशहाली पाओ। लोगों ने खुल कर भाजपा को वोट दिया है अब बदले ने सड़क,बिजली दूरभाष सेवाएं और खास कर स्पीति में हवाई अड्डे की चिरकाल के मांग को ले कर सशक्त उम्मीदें जागी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजुजु ने स्पीती के लोगों को हवाई पट्टी के साथ साथ दूरभाष सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की बात की थी। लोटे के मुताबिक अब लगता है कि सही समय आ गया है जब स्पीति का विकास होगा। उन्होंने कहा है कि जिस गति से देश में केंद्र सरकार सड़कों, पुलों और आवश्यक जरूरतों पर बल दे रही है निसन्देह जनजातीय इलाकों का अब कायाकल्प होना निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *