मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली। मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराष्ट्रीय समूह का भंडाफोड़ हुआ। म्यामां के नागरिक और गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य दो सदस्यों की गिरफ्तारी और 50 करोड़ रुपये से ऊपर की कीमत की 438 किलोग्राम वर्जित सामग्री की जब्ती के साथ इस समूह का भंडाफोड़ हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि सुमित कुमार (22) नामक एक व्यक्ति म्यामां की रेव पार्टियों के लिए नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने वाले गिरोह को चला रहा था। वह इन नशीले पदार्थों को दिल्ली से उत्तर पूर्वी राज्यों में भेजता था जहां से बाद में म्यामां में इनकी तस्करी की जाती थी। सेल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कुमार को 340 किलोग्राम सूडोइफेड्रिन के साथ गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पी एस कुशवाह ने बताया कि पूछताछ में कुमार ने बताया कि म्यामां का नागरिक सुम मांग उर्फ पा मांग इस गिरोह का मास्टरमाइंड था जिसके बाद उसे विकासपुरी से 96 किलोग्राम सूडोइफेड्रिन के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अन्य व्यक्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *