जानिये कौन होगा कर्नाटक में भाजपा का चुनावी चेहरा, प्रधाममंत्री मोदी का बड़ा ऐलान।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरू में भाजपा की 90 दिन की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए येदियुरप्पा के नाम का ऐलान कर चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, भाजपा ने इस यात्रा का आयोजन किया था और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। कर्नाटक में इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम मोदी ने इस रैली में कांग्रेस पर एक साथ कई हमले किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अक्सर रैलियों में जाता रहता हूँ, लेकिन जिस तरह की भीड़ और लोगों में उत्साह इस बार की रैली में देखने को मिला ऐसा दृश्य कभी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब कर्नाटक में भाजपा के आगमन कि गिनती शुरू कर दे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की रैली की भीड़ और लोगों का उत्साह बता रहा है कि हवा का क्या रूख है। उन्होंने कहा कि लोगों ने निर्णय ले लिया है कि कर्नाटक को मुक्त करके रहेंगे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस कल्चर की अब देश को जरूरत नहीं है। पीएम ने कहा की कांग्रेस सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दुर्लभ बनाया है। कर्नाटक में भी अगर बीजेपी की सरकार होगी तो ज्यादा फायदा होगा। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना आसान बनाया है।
हमारी सरकार ने कर्नाटक को 2 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। उज्ज्वला योजना में कर्नाटक में साढ़े आठ लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने यह भही कहा कि कांग्रेस के समय में कर्नाटक को सिर्फ 70 हजार करोड़ रुपये मिलते थे।
पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र ने कर्नाटक के लिए काफी पैसा दिया था लेकिन कांग्रेस सरकार उसका सदुपयोग ना कर पायी और लिहाजा कर्नाटक में कुछ ख़ास उन्नति नहीं हो पायी। बेंगलुरू में रेल नेटवर्क के विस्तार से यहां के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। बेंगलुरू शहर में रेल नेटवर्क के लिए 17 हज़ार करोड़ रूपये दिए गए हैं। उड़ान योजना के तहत हम छोटे शहरों को विमान सेवा से जोड़ रहे हैं।
वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पास कर्नाटक की जनता को पेश करने के लिए सिर्फ आधा सच है। भाजपा ऐसे दिखा रही है, जैसे कि राज्य को तोहफे में धन मिला हो, जबकि हकीकत में सभी राज्य संवैधानिक रूप से इसके हकदार हैं।