महिला मंडल लंकागई की महिलाओं ने छेड़ा सफाई अभियान
-महिलाओं ने वातावरण को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 28 दिसंबर। कुल्लू जिला के आनी खंड की ग्राम पंचायत दलाश के महिला मंडल लंकागई ने गुरूवार को गांव में सफाई अभियान छेड़ा। महिलाओं ने गांव के रास्तों ,गलियों तथा नालियों को साफ सफाई कर उन्हें साफ सुथरा बनाया। उन्होंने इस दौरान गांववासियों से स्वच्छता को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अभियान में शामिल महिला मंडल की महिला मीना शर्मा, बनिता शर्मा,नीना, पुष्पा,इंदिरा,, सुलोचना,लक्ष्मी तथा रेखा आदि ने बताया कि स्वच्छता का हमारे जीवन व पर्यावरण से विशेष महत्व है। उक्त महिलाओं ने कहा कि यदि हमारा बातावरण स्वच्छ होगा, तभी हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इसी उददेश्य को बनाए रखने के लिए वे स्वच्छता के इस अभियान जारी रखेंगी।