अचानक फिल्मों से गायब हो गई थी सलमान की ये हीरोइन

मुंबई। 90 के दशक की ऐसी कई हीरोइनें जिन्होंने आज के सुपरस्टार जैसे सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया। लेकिन अब वो कहां हैं क्या कर रही हैं, किसी को कुछ नहीं पता। इन्हीं में एक एक्ट्रेस शीबा भी थीं जो काफी अर्से से बॉलीवुड से दूर हैं।

शीबा अब कहां हैं कोई नहीं जानता। हाल ही में शीबा की एक तस्वीर सामने आई है। जो उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में शीबा सलमान की हीरोइन भाग्यश्री के साथ पार्टी करती दिख रही हैं।

ये पार्टी सेलीब्रेशन जायेद खान की पत्नी मलाइका पारेख खान की बर्थडे पार्टी का है। इस पार्टी में 90 के दशक की कई हीरोइनें दिखाई दीं। ब्‍लू एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहीं शीबा का ग्रेस अभी भी बरकरार है।

पंजाबी फैमिली में जन्मी शीबा का‌ फिल्मी करियर काफी जल्दी खत्म हो गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘ये आग कब भुजेगी’ से की थी। शीबा ने सलमान के साथ फिल्‍म ‘सूर्यवंशी’ में काम किया था।

सलमान के अलावा शीबा अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। लेकिन उनका फिल्मी करियर बहुत जल्दी खत्म हो गया था। फिल्मों में आने से पहले शीबा एक पॉपुलर मॉडल हुआ करती थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *