अनुष्का शर्मा का नया प्रोजेक्ट बुलबुल, फर्स्ट लुक रिलीज

लुक पोस्टर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. वे इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. ताकि फिल्म की कहानी और इसके कॉन्सेप्ट के बारे में मालूम चल सके.

पाताल लोक की सक्सेस के बाद अनुष्का शर्मा अपने दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर तैयार हैं बुलबुल एक मिस्ट्री, थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म के लुक पोस्टर में एक लड़की पेड़ की डालियों से होकर इधर-उधर जा रही है. फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- बुलबुल का फर्स्ट लुक. ये एक शानदार कहानी है आत्म-खोज और न्याय के बारे. जो कई रहस्य और साजिश में लिपटी हुई है.

ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी.बुलबुल में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस लीड रोल में नजर आएंगे.

bulbul first look
bulbul first look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *