आदित्य और उनकी पत्नी ने कहा कंगना रनौत को जाना होगा जेल

मुंबई। कंगना रनौत और विवाद दोनों का एक दूसरे से पुराना रिश्ता है। टीवी शो को दिए इंटरव्यू के बाद कंगना लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू में ऋतिक और अपने रिश्ते के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे करके सबको चौंका दिया था। कंगना ने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई लोगों के बारे में कई राज खोले।
इतना ही नहीं कंगना ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कैसे आदित्य उन्हें अक्सर परेशान किया करते थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये विवाद गरमा गया। हाल ही में कंगना के बारे में आदित्य ने एक और बयान दिया है।

आदित्य ने कहा कि कंगना ने उनके बारे में जो भी कहा है अगर वो उसे साबित नहीं कर पाती हैं तो उन्हें जल्द ही जेल जाना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी कंगना के बयान पर आदित्य ने कंगना को पागल बताया था। आदित्य ने कहा कि कंगना के आरोपो के खिलाफ वो केस दर्ज करवाएंगे।

इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने जमीर खान और श्रेया श्रीवास्तव नाम के दो वकीलों से भी बात कर ली है। आदित्य ने कहा कि वो और उनकी पत्नी जल्द ही कंगना के खिलाफ एक क्रिमिनल केस दर्ज करवा रहे है।

अगर कंगना अपने आरोप साबित नहीं कर पाती हैं तो उन्हें  जेल जाना होगा वरना वो खुद जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक कंगना को लीगल नोटिस मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *