उत्तराखंड: देहरादून में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी, सीएम से मिली मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में यूनिफाइड मेट्रो पॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) की बैठक में उत्तराखंड मेट्रो रेल परियोजना के कॉम्प्रिहेंसिव मॉबिलिटी प्लान को मंजूरी दी गई.
बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आवास मंत्री मदन कौशिक, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, मेट्रो रेल के एमडी जितेन्द्र त्यागी, सचिव नितेश झा और सबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में उत्तराखंड मेट्रो रेल के एमडी ने हरिद्वार से ऋषिकेश, देहरादून से नेपाली फार्म तक मेट्रो लाइन के लिए रूट प्लान स्टडी के बारे में जानकारी दी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश मेट्रो लाइन सिस्टम पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया. उन्होंने बताया कि एलआरटीएस आधारित परियोजना के कॉरीडोर की कुल लंबाई 35 किलोमीटर होगी. इसमें करीब 3800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसमें 50 फीसद धनराशि केंद्र सरकार वहन करेगी. इस दौरान उन्होंने यात्री संख्या, किराए आदि के संबंध में भी जानकारी दी.

देहरादून शहर के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सहयोग से रोप-वे प्रणाली की डीपीआर तैयार की जा रही है. हरिद्वार शहर की पीआरटी के संबंध में उन्होंने बताया कि यहां पॉड कार चलाई जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *