उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- दिल्ली में 31 जुलाई तक संक्रमण के साढ़े पांच लाख केस

डीडीएमए की बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन मौजूद रहे. बैठक के मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर इसी तरह केस बढ़ते रहे तो 31 जुलाई तक पांच लाख से अधिक कोरोना केस हो जाएंगे.केंद्र सरकार मानती है कि फिलहाल दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। जबकि दिल्ली सरकार को लगता है कि ऐसा शुरू हो चुका है। राजधानी को जुलाई के आखिर तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी।’
इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। आधे केस इसी तरह के सामने आए हैं। कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चले। हम यह तब कह सकते हैं, जब केंद्र इसका ऐलान करे।
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह अपने आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9987 मामले सामने आए और 331 मौतें हुईं। इसके साथ, देश में 2 लाख 66 हजार 598 केस हो गए हैं। इनमें 1 लाख 29 हजार 917 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 29 हजार 215 लोगों की अस्तपाल से छुट्टी हो गई है। अब तक देश में 7466 मौतें हो चुकी हैं।

CORONA
CORONA
सीएम अरविंद केजरीवाल के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों के इलाज वाले आदेश को अभी 24 घंटे ही हुए थे कि राजधानी के सुपर बॉस यानी उपराज्यपाल ने फरमान पलट दिया. एलजी अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री के आदेश पर रोक लगा दी. उपराज्यपाल ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन की हैसियत से सीएम के फैसले पर वीटो लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *