कपिल ने की ऐसी हरकत, अजय देवगन गुस्से से सेट छोड़कर गए

मुंबई। कपिल शर्मा ने बहुत स्ट्रगल करके ये नाम और शोहरत कमाई है। लेकिन अब कपिल खुद ही अपनी इमेज को खराब करने में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से कुछ ऐसा कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का गुस्सा उन पर फूटा है।
दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘बादशाहो’ की पूरी कास्ट अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। शूट 11 बजे शुरू होना था।
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक, पूरी कास्ट 9 बजे पहुंच गई और स्क्रिप्‍ट पढ़ने लगी। तब तक कपिल शर्मा नहीं पहुंचे थे। इंतजार करते-करते 11 बज गए लेकिन कपिल नहीं आए।
टीम ने कपिल को फोन लगाया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। टीम ने उनसे हर तरह से कॉन्‍टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन कपिल से बात नहीं हो पाई।
अजय देवगन ये सब देख रहे थे। तभी टीम ने उन्हें आकर बताया कि कपिल को पैनिक अटैक आया है। इसलिए वो सेट पर नहीं आ पाए। अजय को ये सब सुन बहुत गुस्सा आया और वो सेट छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *