कांग्रेस का असली चेहरा आ चुका है सामने : स्मृति ईरानी

सीधी। भाजपा को वोट देंगे तो शिव की महिमा सिहावल और भोपाल में पाएंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सिहावल सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिव बहादुर सिंह चंदेल के समर्थन में कही।
शनिवार को मायापुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से कांग्रेस का असली चेहरा उस वक़्त सामने आ गया जब मध्यप्रदेश कांग्रेस का एक बड़ा नेता धर्म के नाम पर मुसलमानों का वोट मांग रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता अब समझ चुकी है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता विकास चाहती है और वो बीजेपी की सरकार में ही संभव है। सिहावल के विधायक पर आरोप लगाते हुई स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि जहाँ विकास न हो वहीं उनका नेतृत्व प्रबल रहा है। यही कारण है कि आज जहां पूरे मध्यप्रदेश में विकास के कार्य हो रहे है वही सिहावल के विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री देश का एकमात्र ऐसा मुख्यमंत्री है जिसे जनता अपने घर का सदस्य मानती है वो मध्यप्रदेश का मामा बना है तो लोगों के प्यार के कारण है। उसने गरीब की बेटी को भी लाडली के रूप में स्वीकार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी देश के नवनिर्माण की कल्पना को लेकर चलने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से विकास का कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की।
जनसभा में सीधी की सांसद रीति पाठक ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित योजनाएं आज घर घर में लोकप्रिय है। आज मध्यप्रदेश में विकास की बयार बह रही है तो इसके पीछे बीजेपी की शिवराज सिंह की सरकार के कारण हैं। उन्होंने जनता से इस बार विकास के लिए कमल का फूल चुनने की अपील की।
जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी शिव बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि लोग कांग्रेस के लोग विधायक बन जाने के बाद पांच साल तक जनता को भूल जाते है जिससे क्षेत्र का विकास नहीं हो पाता। इसलिए विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को एक बार मौका देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *