केरल में गर्भवती हाथी को पटाखों से भरा अनानास खिलाया, मौत। जानिए खबर


केरल वैसे तो भारत का ऐसा राज्य है जहाँ पर सबसे ज्यादा साक्षरता है लेकिन एक ऐसी घटना का वहाँ घटित होना इस पर प्रश्नचिन्ह लगाने को मजबूर करता है। केरल में एक मादा हाथी खाना ढूंढते-ढूंढते आवासीय जगह आ पहुची। खाने के लिए आवासीय जगह पर आना उसकी मजबूरी बन गयी थी क्योंकि वह गर्भवती थी और अपने तथा अपने बच्चे की भूख को से विचलित थी। इसी दृश्य को एक भयावह रूप देने के लिए वहाँ के कुछ ग्रामीणों ने उसको अनानास दिया जिसको उस मादा हाथी ने खुशी खुशी खा लिया। गौरतलब है की उस बेजुबान की जानकारी के बिल्कुल विपरीत उस अनानास में कुछ असामाजिक तत्वों ने पटाखे रख दिये थे जो कि उसके मुंह मे जाते ही फट गए और वह हाथी दर्द से कराहने लगी। पास में पानी का तालाब देखकर अपनी दर्द और जलन को कम करने के लिए वह हाथी तालाब में उतर गयी और उसमे खड़े खड़े उसकी मौत हो गयी। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने वन्यजीव के कुछ अधिकारियों को इसकी सूचना दी तब हाथी को वहाँ से निकाला गया। कोरोना महामारी के इस समय मे जब सब आपसी प्यार से एकजुट होकर इन्सानियत के लिए साथ खड़े है वही पर यह तस्वीर आना मनुष्य की सोच पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है।