कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु ऑफिस के लिए जारी हुए नए दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कार्यालयों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कार्यालयों में कोरोना से बचने के सभी सामान्य उपायों का पालन सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही 65 वर्ष की आयु वाले और गर्भवती महिलाओं को फिलहाल घर पर ही रहने की सलाह दी गई है
दिशा-निर्देशों में 6 फीट की दूरी अपनाने के साथ ही साथ चेहरे को कवर करके रखने की बात भी कही गई है. इसके अलावा उसमें कर्मचारियों को थोड़े-थोड़े समय के बाद 40 से 60 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने या फिर हैंड सैनिटाइजर से हाथ को साफ करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि अगर कोई अस्वस्थ फील करता है तो तुरंत अपने रिपोर्टिंग मैनेजर को सूचित करे
केवल बिना लक्षण वाले कर्मचारियों/आगंतुकों को अनुमति
– कंटेनमेंट जोन में रहने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को इसकी सूचना अपने सुपरवाइजर को देने होगी
– ड्राइवर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और कोरोना से संबंधित डूज़ और डोन्ट्स का ध्यान रखें
– सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का इस्तेमाल कर गाड़ियों के इंटीरियर को सैनिटाइज किया जाए, स्प्रे के जरिए गाड़ी की स्टीयरिंग, दरवाजे, हैंडल इत्यादि को कीटाणुमुक्त किया जाना चाहिए
– अधिक जोखिम वाले यानी पुराने कर्मचारी और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाए, यदि संभव हो तो उन्हें घर से काम करने की सहूलियत दी जाए
सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को केवल फेस कवर या मास्क का इस्तेमाल करने की स्थिति में ही प्रवेश की अनुमति दी जाए, साथ ही साथ कार्यालय परिसर के अंदर हर समय फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए
– आगंतुकों और अस्थायी पास की व्यवस्था को फिलहाल निलंबित कर दिया जाना चाहिए, इसके साथ ही बहुत जरूरी होने पर ही और आने वाले शख्स की ठीक से जांच के बाद ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जाए
– जहां तक संभव हो मीटिंग्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जानी चाहिए
– कोविड-19 के बारे में निवारक उपायों पर पोस्टर/स्टैंड/एवी मीडिया प्रमुखता से जगह-जगह प्रदर्शित किया जाना चाहिए
– दफ्तर में ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी कायम रहे
– पार्किंग में प्रॉप्रर मॉर्किंग की जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रॉपर पालन हो
लंच के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए
– लिफ्ट में भी लोगों की संख्या निर्धारित की जानी चाहिए
– बैठक व्यवस्था ऐसी हो कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो सके
– कार्यालय में अगर कोई दुकान या कैफेटेरिया है तो वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग हो
– वर्कप्लेस की प्रॉपर क्लीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो
– एसी को लेकर भी बताए गए मानक का इस्तेमाल किया जाए (तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी 40 से 40 फीसदी)
– अक्सर छुई जाने वाली सतहों (जैसे- दरवाजे, दरवाजों के हत्थे, लिफ्ट के बटन, सीढियों के हत्थे, बटन, वॉशरूम में लगी चीजें) को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाए