खुले चारधाम यात्रा के द्वार,30 जून तक स्थानीय लोग ही चारधाम यात्रा में दर्शन कर पाएंगे।
उत्तराखंड सरकार और देवस्थानम बोर्ड ने लिया फैसला,नए नियम के मुताबिक, बद्रीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 लोग ही एक दिन में दर्शन कर सकेंगे.चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुबह सात से शाम के सात तक दर्शन कर पाएंगे. दर्शन में लोगों की भीड़ न लगे, इसके लिए टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा. लोगों को टोकन फ्री दिए जाएंगे.इसके साथ ही नए नियम के मुताबिक, फिलहाल 30 जून तक स्थानीय लोग ही चारधाम यात्रा में दर्शन कर पाएंगे. यात्रियों को अपने ठहरने का इंतजाम खुद करना होगा.देवस्थानम बोर्ड और सरकार के इस फैसले का स्थानीय मंदिर समिति के लोगों ने विरोध किया है. उनका कहना है कि चारधाम यात्रा में पूर्व की भांति ही पूजा-पाठ होगा. समिति ने यह भी कहा है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा कराने की बाध्यता नहीं है.
