जानिए, इतना क्यों डर गए रवींद्र जडेजा डिलीट करना पड़ा अपना ट्वीट

नई दिल्ली । रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम इंडिया का एलान किया। 16 सदस्यीय टीम में उमेश यादव और मो. शमी की वापसी हुई है। इस टीम में अश्विन और रवींद्र जेडजा को मौका नहीं दिया गया है। फिलहाल अश्विन काउंटी क्रिकेट में व्यस्त हैं।

एक दिन में मिली दो बुरी खबरें

रविवार का दिन जडेजा के लिए अच्छा नहीं रहा। उन्हें एक दिन में दो बुरी खबरें सुनने को मिली। पहला तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं मिली। दूसरी तरफ आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी जडेजा दूसरे पायदान पर खिसक गए। इससे पहले रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज थे।

सोशल मीडिया के जरिए निकाली भड़ास

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सेलेक्शन कमेटी के इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहा हैं। जिसके बाद उनका ये दर्द सोशल मीडिया पर भी निकल पड़ा। जडेजा ने खुद का चयन नहीं होने पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि उन्हें पहले दिन वनडे के लिए आराम नहीं दिया गया बल्कि टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया  है।

रवींद्र जडेजा ने ट्विटर पर अपने घोड़े साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपनी असफलताओं से अपनी वापसी को मजबूत बनाओ। रविंद्र जडेजा को शायद ये बात जल्द ही समझ आ गई की उनके इस ट्वीट से बीसीसीआइ नाराज हो सकता है। इसलिए उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

हालांकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि टीम में अभी रोटेशन पॉलिसी चल रही है इसलिए अश्विन और जडेजा को आराम दिया गया है। अक्षर, कुलदीप और चहल ने श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन किया था तो उनकी जगह टीम में बनती ही है।

टीम इंडिया इस प्रकार है 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मो. शमी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *