दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए शनिवार को पंजीकरण शुरू हो चुके है जो 4 जुलाई तक चलेंगे. कोरोनावायरस के बीच पंजीकरण के साथ इस साल के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं.
विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार, डीयू के ऑनलाइन पोर्टल पर महज चार घंटे के भीतर डीयू के 25,889 पंजीकरण हो चुके हैं और रात 9 बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 19,543 पंजीकरण हुए, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 5,889 पंजीकरण, पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 457 पंजीकरण हुए हैं.
कोरोनावायरस महामारी के कारण सीबीएसई बोर्ड परीक्षा अभी तक पूर्ण न होने के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के पोर्टल पर शाम 5 बजे ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ.
दिल्ली विश्वविद्यालय में यह पहली बार होगा जब पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी. डीयू ने इस साल प्रवेश प्रक्रिया में काफी बदलाव किए है जिसके चलते डीयू ओपन हाउस की जगह पर वेबिनार का आयोजन होगा, प्रत्यक्ष सत्यापन की जगह दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जायेगा पर छात्र 4 जुलाई के बाद भी कट-ऑफ अंक घोषित होने तक अपने विवरण को अपडेट कर सकेंगे. कोरोनावायरस महामारी के सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए लगे प्रतिबंधों के कारण ईसीए श्रेणी प्रवेश में केवल एनसीसी और एनएसएस के छात्रों के होंगे, कोई ईसीए और स्पोर्ट्स ट्रायल नहीं होंगे.
