पति पत्नी के झगड़े में पूजा समारोह में चली पुरोहित पर गोली , हुए घायल

उधमसिंह नगर। सितारगंज पूजा कराने गए एक पुरोहित को गोली लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने यहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
हाथीखाना में रहने वाले पंडित बालकृष्ण तिवारी 75 वर्ष वार्ड नंबर 2 में सोमवार को सुबह पूजा कराने गए थे। इसी दौरान वहां पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी पर गोली चला दी, लेकिन गोली पुरोहित बालकृष्ण तिवारी को लग गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया है।