प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में बताया कि 13 साल की उम्र में गोरे होने की क्रीम लगाकर अपना रंग बदलना चाहती थी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने देश का नाम विदेश में काफी काफी ऊंचा किया है. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग और जज्बे से हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है.
मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें उनके रंग को लेकर लोगों से काफी कुछ सुनना पड़ता था और लोग उन्हें चिढ़ाया करते थे.

priyanka chopra
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मेरे सारे कजन गोरे थे. केवल मैं ही एक थी, जिसका रंग गेहुंआ था क्योंकि मेरे डैड का रंग गेहुंआ था. मजाक के लिए मेरा पंजाबी परिवार मुझे काली, काली, काली कहकर बुलाता था. 13 साल की उम्र में गोरे होने की क्रीम लगाकर अपना रंग बदलना चाहती थी.”
जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उन्हें पता था कि वह सुंदर हैं और वह फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन नहीं करेंगी. प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मैंने एक साल तक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन किया था, लेकिन तब मुझे लगा कि मैं सुंदर हूं. मुझे यह नहीं करना चाहिए था, मैं यह नहीं करना चाहती थी और उसके बाद मैंने यह कभी नहीं किया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *