बेज़ुबान जानवरो के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही मुग्धा खत्री

लॉकडाउन के इस कठिन समय में मनुष्यो के साथ साथ बेज़ुबान जानवरो को भी खाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | कई व्यक्ति इस समय उभर कर सामने आये जो इन बेज़ुबानों की सेवा कर मानवता की मिसाल कायम करने में सक्षम रहे | ऐसी ही एक कार्यकर्ता है मुग्धा खत्री जी l देहरादून ज़िले की रहने वाली मुग्धा से जब ट्रू इंडियन न्यूज़ ने साक्षात्कार किया तब उन्होंने अपने इस कार्य के बारे में बताया | गौरतलब है की 16 साल की छोटी उम्र से ही मुग्धा इस क्षेत्र में कार्य कर रही है I उन्होंने बताया की कैसे वह बचपन में बिल्ली और श्वान के छोटे बच्चो को घर ले आती थी और उनकी देखभाल करती थी I आज एक तरफ जहा लॉकडाउन में सभी होटल एवं रेस्ट्रॉन्ट बंद है वही मुग्धा पहले दिन से ही रोजाना 70-80 बेजुबान जानवरो को रोज खाना खिला रही है।

उन्होंने बताया की समाज को इस समय प्यार और सद्भावना से रहने की जरुरत है और बेजुबानो को खाना खिलने से उनके प्रति तो प्यार उत्पन्न होता ही है साथ में मनुष्य का दूसरे मनुष्य के प्रति भी प्यार बढ़ता है और नकारात्मक सोच एवं दृष्टिकोण की जगह समाप्त हो जाती है। इस कार्य की प्रेरणा उनको अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओ से मिली जिनमे पंकज पोखरियाल, पूजा बहुखंडी,प्रवीण पूरी एवं काल्डेन जी का नाम सर्वप्रथम था। मुग्धा जी से जब प्रश्न किया गया की इस कार्य में रूचि का कारण क्या है और क्यों वह इस में जी जान से मेहनत करती है तब उनका जवाब था की उनको इसमें मन की शांति मिलती है और कोई अगर किसी बेज़ुबान की मदद करेगा तो उसको भी अत्यंत प्रसन्नता होगी।

समाज के लिए उनका एक सन्देश था की जितना हो सके बेज़ुबान जानवरो की मदद कीजिये और अगर उसमे आप सक्षम न हो तो जो लोग यह कार्य कर रहे है उनका मनोबल बढ़ाये जिससे प्रकृति की इस संरचना में सभी एक साथ ख़ुशी से रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *