भारत के विदेशी मुद्रा भंडार 493 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर: आर.बी.आई.

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 29 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.43 अरब डॉलर बढ़ा है. इस बढ़ोतरी के साथ विदेशी मुद्रा भंडार 493.48 अरब डॉलर (37 लाख करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि आरबीआई साप्ताहिक आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े पेश करता है. देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रतीक माना जाता है.

लेकिन सवाल है कि कोरोना संकट के बाद भी यह बढ़ोतरी क्यों हुई है?
कच्चे तेल की सस्ती और कम खरीदारी हुई है. इस वजह से सरकार को कम डॉलर भुगतान करने पड़े हैं. जाहिर सी बात है कि कम डॉलर भुगतान की वजह से बचत हुई है और विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हो गया है. बढ़ोतरी का ये सिलसिला बीते कुछ हफ्तों से चल रहा था लेकिन इस बार का इजाफा रिकॉर्ड स्तर पर है.