मेलबर्न में जीत के साथ टीम इंडिया में ख़ुशी की लहर। जानिए खबर

भारत रविवार को मेलबर्न में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे अधिक जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने नाथन लियोन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई. पंत का मौजूदा सीरीज में यह 20वां शिकार था और वह किसी एक सीरीज में सबसे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने.भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया की यह टेस्ट क्रिकेट में 222वीं हार है और उससे अधिक हार सिर्फ इंग्लैंड (298) के नाम पर दर्ज हैं. विराट कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में 45वें मैच में टीम की अगुवाई करते हुए 26वीं जीत दर्ज की.भारतीय कप्तान के रूप में उनसे अधिक जीत अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज हैं जिनकी अगुआई में भारत ने 60 टेस्ट खेले और इनमें से टीम 27 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही. कोहली की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर यह भारत की 11वीं जीत दर्ज.

इस जीत के साथ कोहली ने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जिनकी अगुवाई में भारत ने विदेशी सरजमीं पर इससे पहले सर्वाधिक 11 टेस्ट जीते थे. गांगुली की अगुवाई में भारत ने कुल 49 टेस्ट खेले और इनमें से टीम 21 में जीत दर्ज करने में सफल रही. पंत ने चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में ही 20 शिकार बना लिए हैं, जिससे वह किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *