वेब मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए हिमांशु शर्मा, जानिए खबर।


13 जनवरी 2019 को देश के एकमात्र पंजीकृत संस्था “वेब मीडिया एसोसिएशन” की उत्तराखंड राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेशभर से अनेक पत्रकारों ने इस संदर्भ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यकारिणी के विस्तार में सामाजिक कुरीतियों पर लेखनी वाले पत्रकार एवं “ट्रू इंडियन न्यूज़” के संपादक श्री हिमांशु शर्मा को वेब मीडिया एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण कुमार यादव को इस नवजिम्मेदारी के लिए धन्यवाद एवं सदा उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट करते हुए श्री हिमांशु शर्मा ने विश्वास जताया कि वह अपने कार्य के प्रति सदा निष्ठा एवं पूर्ण सच्चाई से निर्वाहन करेंगे।
साथ साथ नावमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा ने वेब मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक श्री चन्द्रसेन वर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर जोशी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री त्यागराज, राष्ट्रीय महासचिव श्री मो. कामरान , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवनीत को उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।