शादी में गए परिवार के घर चोरो ने की ज़ेवरों की लूट

विकासनगर। सहसपुर थाना की धर्मावाला पुलिस चौकी अंतर्गत फतेहपुर गांव के एक व्यक्ति को सपरिवार शादी समारोह में जाना महंगा पड़ गया। बंद घर देख चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
फतेहपुर निवासी अवनीश कुमार गत रात सपरिवार हरबर्टपुर के एक वेडिंग प्वाइंट में शादी समारोह में गए थे। रात में घर बंद देख चोरों ने ताले तोड़कर अल्मारी से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
शादी से लौटे परिवार ने जब घर के ताले टूटे देखे तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। कमरे में रखी अल्मारी का लॉकर टूटा पड़ा था। लॉकर से ज्वेलरी साफ मिली। सूचना पर चौकी इंचार्ज रंजीत खनेड़ा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। चोरों की तलाश में रात ही आसपास काबिंग की गई, कोई सुराग नहीं लग पाया।