श्रमिक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया शव के साथ प्रदर्शन

खटीमा । फाइबर फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया।
राजीव नगर निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट (45 वर्ष) फाइबर फैक्ट्री में टाइजन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। गत शाम काम के दौरान मशीन से गिरकर वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री पहुंचे और प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे।
जब कोई बात नहीं बनी तो ग्रामीण शव को साथ लेकर फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें उचित सहायता का कोई आश्वासन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में नौकरी देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *