सोनभद्र में पकड़ी गईं फर्जी वोटिंग करती चार महिलाएं

लखनऊ। बुधवार से निकाय चुनावों की शुरुआत आखिरकार हो गई। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों की 230 नगर निकायों के लिए 1.09 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 4325 सीटों के लिए 26314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
ओबरा नगर पंचायत के सेक्टर एक प्राइमरी स्कूल पर बने मतदान केंद्र में चार महिलाओं को गलत मतदान के आरोप में दोपहर में पकड़ा गया। ये महिलाएं रेणुकापार के पनारी ग्रामसभा से आयी थीं। वहां मौजूद एजेंटों ने उन्हें पहचान कर पुलिस के हवाले कर दिया।
महिलाओं ने बताया कि उन्हें वोट डलवाने के लिए लाया गया था। इस दौरान सूचना पर एसडीएम भी पंहुचे। इस दौरान प्रत्याशियों ने जमकर बवाल काटा। इसके साथ ही प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप लगाया।
मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में फर्जी मतदान के लिए आईं बुर्कानशीं महिलाओं का मामला सामने आया है। इन महिलाओं पर जब शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई जिसमें वो एजेंटों को सही जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद उन्हें वहीं पकड़कर बैठा लिया गया और पुलिस को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
वहीं कौशांबी के सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के छोटे भाई राजेन्द्र मौर्य और एडिश्नल एसपी के बीच जमकर झड़प होने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि राजेंद्र मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने रोकने की कोशिश की जसके चलते झड़प हुई। वहीं राजेंद्र मौर्य ने सिराथू विधायक की पत्नी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए हंगाम किया।
बिजनौर धामपुर के कुछ बूथों पर मतदान के दौरान साध्वी प्राची पहुंची और मतदाताओं से बात करने लगीं। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम ने तुरंत उन्हें जिले से बाहर करने के निर्देश दे दिए।