कुल्लू और सैंज की में 108 एम्बुलेंस ने करवाए दो सफल प्रसव

-108 एम्बुलेंस के अंदर एक ही दिन में दो सफल प्रसव
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,08 दिसंबर। ज़िला कुल्लू के सैंज व कुल्लू में 108 एंबुलेंस ने सफल प्रसव करवाया है। जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर मुश्ताक़ अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:50 बजे कुल्लू की डोभी निवासी मीना देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, प्रसव पीड़ा देखकर परिजनों ने 108 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही108 की कुल्लू की एम्बुलेंस डोभी गांव पहुंच गई और महिला महिला को लेकर कुल्लू हॉस्पिटल की तरफ रवाना हो गए लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय महिला की तबीयत खराब होने लगी। मौके को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शिल्पा ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर विजय से सलाह ली और गेमन पुल के पास करीब 10:22 बजे एंबुलेंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवाया। उन्होंने बताया कि महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को जोनल हॉस्पिटल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू एडमिट करवा दिया गया जहां पर जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि दूसरे केस में दीना देवी निवासी सेहुलि(सैंज) को करीब सुबह 10:12 पर प्रसव पीड़ा हुई जिसकी सूचना आशा वर्कर डोलमा देवी ने 108 पर कॉल कर दी। सूचना मिलते ही सैंज की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर बंजार हॉस्पिटल रवाना हो गई लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय महिला की तबियत खराब होने लगी ।
एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन हेमराज नेगी ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर विजय से सलाह ली और बंजार बस स्टैंड के पास एम्बुलेंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवाया। मुश्ताक़ ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को बंजार हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहाँ जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *