सैंज में 167 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

हरियाणा निवासी से बरामद की
167 बोतल अंग्रेजी शराब
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 20 नवबंर। ज़िला कुल्लू के सैंज में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 167 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज चौकी में तैनात एएसआई मनोज इलाके की गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक वाहन को जांच के लिए रोका। जब उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 167 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की। पुलिस ने जब राजकुमार निवासी झज्झर हरियाणा से जब इस बारे पूछताछ की तो वो कोई जबाव नही दे पाया। जिसके चलते पुलिस ने उक्त कार्रवाई अमल में लाई। उधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *