4 साल की बच्ची संग चाचा ने किया बलात्कार

नई दिल्ली। चाणक्यपुरी थाना इलाके में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित बच्ची का रिश्ते में दूर का ताऊ है और बच्ची उसे चाचा बुलाती थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।
इस घटना के बाद बच्ची के प्राइवेट अंगों पर चोट लगी है और वह सदमे में है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची घटना के बाद गुमशुम रहती है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये घटना संजय कॉलोनी की है। आरोपी अबसार खान पीड़ित बच्ची के घर के पास बने कमरे में रहता था।
घटना वाले दिन पीड़ित बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची की मां घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आरोपी घर में घुस गया और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की मां घर में पहुंची तो वह बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था।उसने शोर मचा दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म और पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी अबसार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।