हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश। बरेली के हाफिजगंज बाईपास पर क्रैशर वाली पुलिया के पास बीते रविवार रात 1 बजे हुए भीषण हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, पीलीभीत से चावल लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बरेली से पीलीभीत की ओर से जा रही I-20 कार को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक कार सहित खाई में उतर गया। कार में बैठे सभी 6 लोग बुरी तरह पिस गए। हाफिजगंज पुलिस और राहगीरों ने कार में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। एंबुलेंस की मदद से देर रात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 1 मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला है जिस पर मोहम्मद एजाज पुत्र अजीज, मुहल्ला बड़ा खुदा गंज जिला पीलीभीत लिखा है। SP देहात ख्याति गर्ग के मुताबिक, हाफिजगंज बाईपास क्रैशर वाली पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे कार हाईवे के नीचे खाई में जाकर गिर गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। राहगीरों से हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कार सवार सभी युवकों की मौत हो चुकी थी। देर रात तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
कार पर नहीं मिली नंबर प्लेट
पुलिस ने कार में फंसी लाशों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, पुलिस मान रही है कार नई थी। कार में रखे दस्तावेजों के सहारे पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी रही। हादसे की सूचना मिली है। हाफिजगंज पुलिस को बचाव के लिए मौके पर भेजा गया, लेकिन सभी 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *