जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में 6 लोग एचआईवी से पीडि़त

विश्व एड्स दिवस पर कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिला में कार्यक्रम आयोजित
-स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर किया गया जागरूक
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 01 दिसंबर। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में एचआईवी से पीडि़त मरीजों की संख्या 6 हो गई है। यह जानकारी जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ ऋषिनव ने दी। वे यहां जिला स्तरीय एडस दिवस पर जिला मुख्यालय केलांग के वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला केलांग में जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि एड्स एक लाईलाज बीमारी है। इस रोग को जागरूकता व सावधानी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय समय पर एड्स व अन्य रोगों की रोकथाम के बारे जागरूकता शिविरों का आयोजन करवाते हैं और लागों को जागरूक करवाते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोग से बचने का एकमात्र उपाए जागरूकता ही है। उन्होंने बताया कि जिले में एचआईवी से पीडि़त मरीजों की संख्या 06 है और उक्त सभी मरीजों का उपचार चल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को एचआईवी एड्स की जानकारी दी गई साथ ही इसके बचाव के बारे में भी बताया गया । इस अवसर पर जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी,डॉ नरेश, खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अप्रैल,2017 से नवम्बर,2017 तक आई.सी.टी०सी.क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में 895 सामान्य वर्ग और 73 गर्भवती महिलाओं को एचआईवी की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि लाहुल स्पीति में 02 एफ.आई.सी.टी.सी. केंद्र है जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजा में स्थित है इसके अतिरिक्त सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को एच.आई.वी. की जांच मुफत में की जाती है। इस अवसर पर भाषण ,नारा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयताओं को ईनाम वितरित किया गया। इस से पहले स्कूली बच्चों द्वारा एड्स व एड्स से बचाब के उद्देश्य को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के परिसर में रैली का आयोजन किया गया। उधर, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस पर कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिला में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एडस के प्रति जागरूक किया। इसी के तहत कुल्लू के शाढ़ाबाई स्थित रामेश्वरी अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान में एडस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश ठाकुर ने बताया कि विश्व में 36.7 मिलियन लोग एचआईवी से पीडि़त हैं। इनमें से 20.9 मिलियन लोग एड्स की दवाई अर्थात एआरटी ले रहे हैं। जबकि 76 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली माताएं विश्व में एआरटी दवाई ले रही है जो कि काफी ऊंची दर है। उन्होंने प्राजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित अध्यापकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपना एचआईवी स्टेटस जानने के लिए नजदीकी आईसीटीसी केंद्र जाएं और एचआईवी की जांच करवाएं। इस दौरान निशुल्क एचआईवी टैस्ट शिविर में लगाया गया। जिसमें 33 प्रशिक्षुओं ने अपनी एचआईवी स्टेस्ट की जांच की। इस दौरान प्रशिक्षु अध्यापकों के बीच विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिताए समूहगान प्रतियोगताएं, लघु नाटक प्रतियोगता और नारा लेखन प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ रघुवीर सिंह ने विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक सवीत्र चंद, तारा चंद और नीना पंडित, संस्थान के प्रबंध निदेशक उषा शर्मा, निदेशक प्रशासन श्रुति शर्मा और डॉ स्मृति, डॉ धमेंद्र, सुरेंद्र, संदीप, जितेंद्र, निशा, दीपा और नरेश सहित अन्य अध्यापक इस मौके उपस्थित रहे।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में भी विश्व एडस दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पाठशाला के लगभग 800 छात्र एव छात्राओं व सभी अध्यापक वर्ग ने कार्यक्रम में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकार नीरत सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता,नारा लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें भाषण स्पर्धा में जमा दो की छात्रा धनेश्वरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जाहनबी द्वितीय तथा पूनम तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर तथा नारा लेखन मेंजमा एक की छात्रा पलक राणा प्रथम,अंकित जमा दो दूसरे व गायत्री जमा एक तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा पूरे बंजार में रैली के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य, हरीश गुलेरिया,एनएसएस प्रोग्राम आफिसर नीरत सिंह, एवं एनसीसी प्रभारी राजेंन्द्र सिंह ठाकुर ने छात्रों को एडस संक्रमण के प्रसार एवं रोकने के उपायों पर विस्तार से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रवक्ता श्यामलाल,सुभाष चन्द,जुगल किशोर, हंस राज,वीर चन्द,केसरी लाल,रवि प्रकाश,अशीश, कमल, हरीश,रामलाल ,सतीश,उमा,इन्दिरा,समला,अनीता आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *