एक बाप ने अपने ही बेटे का गंडासे से किया क़त्ल

हरिद्वार । बाप ही बन गया अपने बेटे का दुश्मन और उतार दिया अपने ही बेटे को मौत के घाट । घटना लकसर के रामपुर रायघाटी की है जहां एक पिता ने गंडासे से अपने बेटे को काट डाला। लहुलुहान हालत में बेटे को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बेटे की हत्या कर आरोपी पिता फरार हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटा शराब पीकर पिता से झगड़ा कर रहा था। गुस्से में आकर पिता ने उस पर गंडासे से हमला कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात से तक आरोपी पिता की तलाश की गई।
कोतवाली लक्सर की भिक्कमपुर पुलिस चौकी के गांव रामपुर रायघटी निवासी वेदपाल का बेटा कल्लू उर्फ कृष्णपाल रविवार शाम शराब पीकर घर पर आया। नशे में उसने पिता से गाली-गलौज शुरू कर दी। जिस पर पिता द्वारा गाली देने से मना करने पर दोनों के बीच में मारपीट हो गई। इसके बाद पिता ने आक्रोश में घर में रखे गंडासे से बेटे के गले पर हमला कर दिया। लहुलुहान होकर कल्लू उर्फ कृष्णपाल नीचे गिर गया। अचानक खून खराबा होने से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घायल कल्लू को आनन फानन इलाज के लिए कनखल के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाक्टरों की सूचना पर लक्सर सीओ चंदन ¨सह बिष्ट व कोतवाल टीएस राणा तत्काल कनखल पहुंचे और अस्पताल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। एक टीम को आरोपी पिता की तलाश में लगा दिया गया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि हत्यारोपी पिता की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *