पार्किंग में खड़ी 4 टूरिस्ट बसों में लगी आग

नई दिल्ली। दिल्ली के तिमारपुर इलाके में पार्किंग में खड़ी 4 टूरिस्ट बसों में अचानक आग लगने से चार बसे जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बड़ी मुश्किल से आग को काबू पाया गया। सभी बसे खाली थी और पार्किंग में थी इसलिए सभी लोग सुरक्षित रहे। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों पता नहीं चला। चश्मदीदों की माने तो यहां खाली जमीन पर बड़ी तादाद में निजी बसे पार्क होती है और पास में ही लोग बीड़ी सिगरेट पीते हैं वो भी एक वजह हो सकती है।
वहीं बताया जा रहा है कि ये अवैध पार्किंग थाने से चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप के बिल्कुल साथ में बनी हुई है।