फोज़ल के नेरी में 12 कमरों का अढ़ाई मंज़िल मकान जलकर राख

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,11 दिसंबर।कुल्लु जिला के साथ लगते फोजल के साथ लगते नेरी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है। आगजनी की यह घटना सोमवार सुबह घटित हुई। घटना की सूचना दमकल विभाग को आस पड़ोस के लोगों ने दी लेकिन जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचता मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन मकान और घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है।

जानकारी देते हुए दमकल कर्मचारी प्रेम ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक मकान और उसमें रखा सामना जलकर राख हो गया था। उन्होंने बताया कि अढाई मंजिल मकान जिसमें 12 कमरे थे जलकर स्वाहा हो गया है।आगजनी की घटना में लगभग 35 से 40 लाख का नुकसान होने का अंदेशा है। सम्बंधित विभाग के अधिकारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *