एक महिला ने किये अपने पति के टुकड़े-टुकड़े , 30 साल की भुगतेगी सजा जाने क्यों ?

झज्जर। जिले के आसंडा गांव में एक महिला के कई लोगों से अवैध संबंध थे। उसके पास अावारा किस्म के युवक आते रहते थे। पति काे इसका पता चला तो उसने इसका विरोध करने लगा। इससे आजिज आकर महिला ने पति की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अब अदालत ने महिला को 30 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
घटना करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। एएसजे एचएस दहिया की अदालत ने महिला पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं मामले में अन्य लोगों को बरी किया गया है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक आसंडा गांव निवासी कुलजीत सिंह ने मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई बलजीत की शादी वर्ष 2012 में गिझी गांव की एक युवती पूजा के साथ हुई थी। दोनों का दो साल का लड़का भी है। उसने कहा कि पूजा का चाल चलन ठीक नहीं था। उसके पास अक्सर आवारा लड़के आते रहते थे, जिनका बलजीत विरोध करता था। परिवार की ओर से पूजा को कई दफा समझाया भी गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
कुलजीत के मुताबिक, घटना वाली रात बलजीत को उसके घर में आसंडा निवासी आशु, कर्मबीर उर्फ सुधु व विशाल उर्फ पिंकू निवासी आसंडा, कंसाला निवासी दिलेर व गांव रूखी निवासी जय सिंह बैठे हुए थे। उसके बाद से बलजीत घर में दिखाई नहीं दिया। परिवार के स्तर पर प्रयास किया गया तो कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसी दौरान गहनता से जब परिजनों द्वारा तलाश की गई तो कमरे के अंदर रखे सूटकेस में बलजीत का धड़ कटा हुआ मिला, जबकि शरीर के शेष अंग मकान के अलग-अलग हिस्सों में कटे हुए पाए गए।
इसके बाद पुलिस ने पूजा सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पूजा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अदालत ने अब इस मामले में पूजा को 30 साल की कैद अाैर 55 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में सुबूत के अभाव में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।