‘सत्यमेव जयते’ से टीवी पर वापसी करेंगे आमिर खान

मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सुपरहिट शो ‘सत्यमेव जयते’ के तीसरे सीजन के साथ छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो आमिर ने अब इस शो के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ‘सत्यमेव जयते’ का तीसरा सीजन दो भागों में रिलीज किया जाएगा। शो के लिए इस बार 11 एपिसोड को शूट किए जाएंगे।

बता दें शो का पहले भाग को अगले साल 2019 के पहले तिमाही यानी जनवरी से मार्च का बीच में रिलीज किया जाएगा, जिसमें शो के 5 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। शो के दूसरे भाग को अक्टूबर 2019 में रिलीज किया जायेगा, जिसमें शो के 6 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।

गौरतलब है कि आमिर इन दिनों फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काम कर रहे हैं जो इस वर्ष दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म की प्रमोशन खत्म करने के बाद आमिर ‘सत्यमेव जयते’ की तैयारियों में जुट जाएंगे पिछले दोनों सीजन के जैसे ही इस सीजन में देश-समाज से जुड़े गंभीर मुद्दें को दिखाया जाएगा। मुद्दों में इस बार नेक्सट जनरेशन, डिप्रेशन और बेरोजगारी जैसे गंभीर सामजिक समस्याओं पर ज्यादा फोकस किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *