केरल हिंसा के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

देहरादून। केरल हिंसा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीबीएस कॉलेज में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने पूतला भी फूंका। साथ ही 11 नवंबर को केरल कूच का संकल्प लिया। डीबीएस पीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष योगेश घाघट की अगुवाई में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने केरल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। अध्यक्ष योगेश घाघट ने कहा कि केरल सरकार की शह पर जिस तरह से राजनैतिक हिंसा हो रही है, उसे युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि डीबीएस ईकाई से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 11 नवंबर के केरल कूच में शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार, विनय रावत, हर्षित ढोडियाल, सोनू मिश्रा, मनवीर, अजय पंवार, आशुतोष, मोहित, आशीष सिंह, सत्यम कन्नौजिया, सुधांशु समेत अन्य मौजूद रहे।