मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई…फकीर चंद

-विधायक खूब राम पर भड़के ब्लॉक कांग्रेस आनी के कार्यकर्ता
-कहा: अंग संग चलने वाले पर भी की जाए सख्त कार्रवाई
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू 17 नवबंर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय आनी में संपन्न हुई। पत्रकारों को जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस आने के प्रवक्ता फकीर चंद वर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान विधायक खूब राम द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पत्रकार वार्ता में की गई अभद्र टिप्पणी की भर्त्सना की गई और निर्णय किया गया कि विधायक व उनके अंग संग चलने वाले कुछ मुट्ठी भर समर्थकों को के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए ।इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड की बैठक के उपरांत दोनों ब्लॉक से प्रस्ताव पारित किया जाएगा ताकि मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष को इसकी प्रति भेजी जा सके। फकीर चंदन बताया कि इस बैठक में पार्टी विरोधी कार्यवाही करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए एक अनुशासन समिति का भी गठन किया है जो वस्तु स्थिति को पार्टी हाईकमान तथा मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करेगी ।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमंत राम सेवक के निधन पर भी 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आनी विस् क्षेत्र से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी परस राम भारी मतों से विजयी होंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर रिपीट होगी और मुख्यंमत्री वीरभद्र सिंह का सातवीं बार मुख्यमंत्री बनना तय है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, कांग्रेस के प्रत्याशी परसराम, प्रदेश कांग्रेस सदस्य रामकिशन वर्मा, जिला महिला कांग्रेस महासचिव विजय कंवर, जिला कांग्रेस महासचिव जय चंद चौहान, सचिव चंद्रकेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, राकेश सिंघा, घनश्याम ठाकुर, धनीराम ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, महासचिव राम कृष्ण ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मंगतराम, दसवीं राम ठाकुर,बेलीराम शर्मा, चेतराम भारती, मनोहर लाल चौहान, महेंद्र ठाकुर, करमचंद शर्मा, बिशनदास, मोहन ठाकुर, हितेश, गायक भगवान दास ठाकुर, ख्यालीराम पूर्व प्रधान, भागचंद, पप्पू, सत्य, महेंद्र कायथ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, महासचिव प्रदेश युवा कांग्रेस गोविंद शर्मा, ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, बीडीसी सदस्य प्रतिमा सुमन सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *