फुल हो गये होटल, नहीं मिल रही है जगह

देवभूमि में पर्यटकों की आमद से चहल-पहल
कमलेश वर्मा(परी)
शिमला/कुल्लू। राजधानी शिमला समेत राज्य के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों के आने का क्रम शुरू हो गया है। दो दिन के अवकाश के चलते शुक्रवार शाम ही राजधानी समेत कुल्लू मनाली व आसपास के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का आना शुरू हो गया था। वहीं जो पर्यटक यहां आज नहीं पहुंच सके, उन्होंने रविवार की एडवांस बुकिंग करवा ली है। इससे होटलों व विश्राम गृहों में आक्यूपैंसी दर में वृद्धि दर्ज की गई है। आलम यह है कि कुल्लू मनाली समेत शिमला व आसपास के तमाम पर्यटन स्थल पैक हो गए हैं। हालांकि मौसम की बेरूखी सुबह-शाम अभी भी ठंड पड़ रही है, लेकिन फिर भी विभिन्न पर्यटन स्थलों की वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं।
वीक एंड के चलते यहां लगातार हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। शाम को ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों ने मौसम का आनंद उठाया और खूबसूरत वादियों को निहारा। हालांकि कुछ समस्याओं का सामना पर्यटकों को जरूर करना पड़ा, लेकिन मौसम मस्ती के बीच सभी समस्याएं छोटी दिखी। राजधानी शिमला के कार्ट रोड से माल रोड को जोडने वाली लिफ्ट के सामने लंबी कतारें लगी रही। पर्यटकों को माल रोड़ पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा शिमला के कार्ट रोड पर पर्यटकों के वाहनों की वजह से जाम लगता रहा। इसके साथ ही मनाली के माल रोड व अन्य स्थानों समेत कुल्लू बाजार में पर्यटकों की गाड़ियों के कारण जाम लगा रहा। इसके साथ ही यहां लगातार पर्यटकों के आने के कारण होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यवसायियों के चेहरे खिलने लगे है। आने वाले दिनों में यहा और अधिक पर्यटकों के पहुचंने की उम्मीद की जा रही है।

2 Comments

  1. दिमाग खराब है क्या। कहाँ हैं टूरिस्ट। सारे होटल खाली पड़े हैं। सड़कें खाली। टैक्सी वालों को कोई काम नहीं मिल रहा। बसें खाली हैं। झूठी रिपोर्टिंग करना बंद करो। हम पाठक पागल नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *