‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ : खूंखार अंग्रेज अधिकारी से लोहा लेंगे अमिताभ-आमिर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का हाल ही में नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में अमेरिकन एक्टर लॉयड ओवेन नजर आ रहे हैं। पोस्टर के अनुसार इस खलनायक का नाम जॉन क्लाइव होगा, देखने में भले ही जेंटलमैन लगे लेकिन अंदर से एक दम खूंखार होगा। इस मोशन पोस्टर को आमिर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद यह साफ गो गया है कि फिल्म में दर्शकों को भारतीय समुद्री लुटेरों और अंग्रेजी हुकुमत के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। इस जंग में बाजी कौन मारेगा यह तो फिल्म के दौरान ही पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। बता दें कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में लॉयड ओवेन के अलावा आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा का दमदार किरदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *